धार्मिक

श्रीमद भागवत कथा की धूमधाम से निकली कलश यात्रा

रिपोर्टर : मनोज शुक्ला
सियरमऊ । सोमवार को ग्राम सियरमऊ में हरप्रसाद कुशवाहा (पूर्व सरपंच) और उनके पुत्र डॉ संजीव कुशवाहा द्वारा उनके निज निबास टडा रोड पर स्थित नव निर्मित मकान पर श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है।
सोमवार को श्रीमद भागवत कथा के पूर्व ग्राम में कलश यात्रा निकाली गई जो कि बस स्टैंड पर स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हो कर ग्राम के मुख्य मार्ग से होकर राज मंदिर, सुल्तानगंज रोड वाले हनुमान मंदिर, खेर माता मंदिर पुराना खेड़ा होती हुई निज निबास पर जाकर संपन्न हुई। इसमें सभी ग्राम वासियों ने बढ चढ़कर भाग लिया, जहाँ एक ओर बच्चियां सिर पर कलश लिए चल रही थीं, तो दूसरी ओर कथा आचार्य बग्गी पर सबार थे ।बैंड बाजे ओर डीजे पर युवा थिरकते नजर आ रहे थे।
2 मई से प्रारम्भ होकर 8 मई तक चलेगी, कथा का समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा। कथा आचार्य पंडित श्री मनीष जी (सागोनी बाले) द्वारा कथा का रसपान कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button