मध्य प्रदेश

बाइक बिजली के पोल से टकराई, भोपाल में इलाज के दौरान दो युवकों ने तोड़ा दम


रायसेन में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
रायसेन । शनिवार देर रात रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए भोपाल ले जाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। दोनों युवक बेरखेड़ी चौराहे से अपने घर वापस आ रहे थे।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने दोनों युवकों को घायल अवस्था में इलाज के भोपाल लेकर पहुंचे। भोपाल में डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर को भोपाल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव मुड़ियाखेड़ा गांव पहुंचे हैं।
जानकारी के अनुसार नीलेश पिता करणसिंह लोधी उम्र 20 साल और अभिषेक लोधी पिता नारायण सिंह लोधी उम्र 22 साल निवासी मुड़ियाखेड़ा दोनों एक ही परिवार के थे। जो आपस में रिश्ते के भाई लगते थे।
इस संबंध में सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि मुड़ियाखेड़ा गांव में दो युवकों की मौत की सूचना मिली है। भोपाल से केस डायरी आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button