मध्य प्रदेश
बीजेपी पिछड़ा वर्ग प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा के रायसेन नगरागमन पर किया भाजपाइयों ने स्वागत
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा के नगरागमन पर रविवार को दोपहर इंडियन चौराहे पर भाजपा नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच उनकी अगवानी कर फूलमालाओं से गर्मजोशी पूर्वक स्वागत कर जिले की राजनीति से अवगत कराया।
स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश अनीता किरार, पूर्व नपाध्यक्ष जमना सेन, मनोज रानी कुशवाहा गोपालपुर, धीरेंद्र मंजू सिंह कुशवाह, राकेश मालवीय, राजेन्द्र दुबे सोमवारा, नितिन मालवीय, अशोक राठौर, राकेश तोमर, अनिल चौरसिया, गिरजेश कुशवाहा एडवोकेट, सुनील शर्मा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्दीक सिद्दीकी, इरशाद मामू आदि शामिल रहे।