मध्य प्रदेश

विधायक निधि से उमरियापान स्वास्थ्य केंद्र को मिला शव सुरक्षित रखने का फ्रीजर, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।  ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आमजन की परेशानियों को कम करने की दिशा में बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने सराहनीय पहल की है । उन्होंने विधायक निधि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान को डेड बॉडी फ्रीजर उपलब्ध कराया है ।  इस सुविधा के मिलने से अब क्षेत्र के लोगों को किसी आकस्मिक घटना में मृत्यु होने पर शव सुरक्षित रखने के लिए कटनी या सिहोरा नहीं जाना पड़ेगा ।
अब तक उमरियापान सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में किसी दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से मृत्यु होने पर शव को सुरक्षित रखने के लिए परिजनों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था ।  ऐसे दुखद समय में परिवार पहले ही मानसिक पीड़ा से गुजर रहा होता है, वहीं शव को सुरक्षित रखने के लिए लंबी दूरी तय करना और अतिरिक्त व्यवस्था करना भी बड़ी परेशानी बन जाता था ।  स्वास्थ्य केंद्र में फ्रीजर उपलब्ध होने से अब स्थानीय स्तर पर यह सुविधा मिल सकेगी और ग्रामीण परिवारों को काफी राहत मिलेगी  ।
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है ।  समाज से जो सहयोग और सम्मान मिलता है, उसे समाज की सेवा के रूप में लौटाना भी हम सभी का दायित्व है ।  जरूरत के समय लोगों के काम आने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराना ही सच्ची जनसेवा है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से धैर्य और सेवाभाव के साथ संगठन तथा समाज के हित में कार्य करते रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता करती है और सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करती है ।  जनहित में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी आमजन के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं ।
*आशीष चौरसिया के जन्मदिन पर स्वास्थ्य केंद्र को सौगात*
इस अवसर का विशेष संयोग यह रहा कि उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया का जन्मदिन भी था ।  इसी अवसर पर विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को डेड बॉडी फ्रीजर उपलब्ध कराकर क्षेत्रवासियों को उपयोगी सौगात दी । 
इस दौरान पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, ललित गौतम, राजेश व्यौहार, जयप्रकाश चौरसिया, संदीप सोनी, प्रमोद असाटी, जगन्नाथ मांझी, मुन्नू गौतम, प्रदीप चौरसिया, वैभव चौरसिया, अश्वनी शुक्ला, डॉ. सोनी, महामंत्री अंकित झारिया, राकेश यादव, विवेक रिंकू मिश्रा, यश चौरसिया, अखिलेश नामदेव, दिनेश असाटी, प्रवीण गर्ग, कान्हा सोनी, नंदू नामदेव, नरेश जायसवाल, सुजीत झारिया सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ उपस्थित रहा ।

Related Articles

Back to top button