मध्य प्रदेशराजनीति

साईखेडा में भाजपा ने कांग्रेस नेताओं का किया पुतला दहन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाहा के आह्वान पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष राव संदीपसिंह और भाजपा मंडल के निर्देशन में पिछड़ा वर्ग के खिलाफ कांग्रेस के षडयंत्र को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज साईखेडा मंडल में ब्लाक मुख्यालय के सामने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह एवं सांसद विवेक तन्खा का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने षडयंत्र करके मध्यप्रदेश के पंचायत एवं निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर चुनाव प्रक्रिया को रोक लगवा दी है, जिससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। जिससे प्रदेश की 52% पिछड़ा वर्ग में इसको लेकर रोष व्याप्त है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकता भगतदास मह़त, सुरेन्द्र कुमार , भाजपा मंडल अध्यक्ष कीरत सिंह पटेल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र कुशवाहा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी कमलेश अवधिया, मिलन कुमार दुबे, सचिन अग्रवाल, विकास कठल, मनीष अबधिया, पवन अग्रवाल, सोनू कुशवाहा, राधवेन्द्र राजपूत सहित अन्य कार्यकता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button