गणितज्ञ रामानुजम की जयंती मनाई
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विधालय उमरियापान में बुधवार को गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गणतिज्ञ रामानुजम के तैलीय चित्र पर तिलक वंदन एवं माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य गोपाल सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रामानुजन जी की गणितीय प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया सकता है कि महज 32 साल के जीवन में उन्होंने गणित के 4 हजार से ज्यादा ऐसे प्रमेय थ्योरम पर रिसर्च की थी। जिन्हें समझने में दुनियाभर के गणितज्ञों को सालों लग गये। कार्यक्रम में आचार्य राजेश मिश्रा, सोमचंद नामदेव, आचार्य लक्ष्मी लखेरा एवं किशोर भारती के हार्दिक दीक्षित, हर्ष पौराणिक, हर्षित दीक्षित, शिवा असाटी ने भी उद्बोधन दिया। इस दौरान आचार्य शंकरलाल विश्वकर्मा, राजकुमार सोनी, बसंत गर्ग, संतोष त्रिपाठी, आशीष दुबे, सोमचंद नामदेव, विनीता असाटी, लक्ष्मी लखेरा, अक्षय नामदेव, प्रतिभा उपाध्याय सहित भैया-बहिनों की उपस्थिती रही।