मध्य प्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों को बांटे मास्क व राशन और वैक्सीन लगवाने के लिए किया प्रेरित

सेवा ही संगठन अभियान 2 के अंतर्गत रायसेन जिले में चल रहे सेवा कार्य
गैरतगंज।
कोरोना महामारी से पीड़ित व्यक्तियों, उनके परिवारों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने सेवा ही संगठन अभियान-2 में ग्रामीणों को राशन और मास्क वितरण किए और वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया तथा क्वारेनटाइन सेंटर एवं हॉस्पिटल में वैक्सीनेशन फीवर क्लीनिक क्वारेनटाइन एरिया का निरीक्षण किया।
आज सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने रायसेन जिले के गैरतगंज ब्लॉक की अनेक पंचायतों का निरीक्षण किया। ग्राम सर्रा, कीटोरा, जमानिया, समनापुर में जन जागरण एवं माक्स और राशन वितरण किया। भानपुरगंज में क्वारेनटाइन सेंटर का निरीक्षण कर माक्स वितरण एवं जन जागरण किया गैरतगंज हॉस्पिटल में वैक्सीनेशन फीवर क्लिनिक क्वारेनटाइन एरिया का निरीक्षण किया और जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने ग्रामीणों से कहा आपका स्वास्थ्य सुरक्षा ही हमारी ज़िम्मेदारी है।
रिपोर्टर : संजय द्विवेदी गैरतगंज।

Related Articles

Back to top button