मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा का मंडल अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर हुआ स्वागत


सिलवानी । शुक्रवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा का भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू के प्रतिष्ठान पर भव्य स्वागत किया गया। संक्षिप्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
राकेश शर्मा ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता का अहम योगदान है। उन्होंने श्याम साहू के नेतृत्व में मंडल के कार्यों की भी सराहना की और आगामी कार्यक्रम के लिए पार्टी की रणनीतियों पर भी चर्चा की।
स्वागत समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
स्वागत समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, वरिष्ठ नेता सलीम काजी, जगदीश साहू तहसील अध्यक्ष साहू समाज, पुनीत समैया, परषोतम सोनी, संजीव जेके, आनंद सहरिया, मंदन राय, जय यादव, हीरेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button