मध्य प्रदेश

बरेली नगर में भाजपा द्वारा एल्डरमैनो एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों का किया भव्य स्वागत

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । नगर के वार्ड नंबर 4 प्रेम नगर, लक्ष्मीनाथ कॉलोनी में स्थित आदर्श ग्रामोत्थान योग एवं गौ सेवा समिति द्वारा शनिवार को नगर के योग में सबसे बुजुर्ग दादा करण सिंह राठौड़ का जन्मदिन बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया। जन्मदिन पश्चातवाद नगर के नवनियुक्त भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष राय को जिले में मनोनीत होने ओर बरेली नगर परिषद में मध्य प्रदेश शासन द्वारा नियुक्त एल्डरमैन वार्ड नंबर 3 के श्रमिक नेता मजदूर संघ अध्यक्ष हिमकर उपाध्याय एवं बार्ड नंबर 4 शिव अखाड़ा व्यायाम शाला शिव बारात के मुख्य सदस्य समाजसेवी धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग करने वाले हरि चरण बारीवा एवं,वार्ड नंबर 9 के संजय चक्रवर्ती आदि सभी एल्डरमेंनो की नियुक्ति पर आदर्श ग्रामोत्थान युवा,योग एवं गौ सेवा समिति ने भव्य स्वागत का बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर योग समिति के अध्यक्ष उमराव प्रसाद कुशवाहा, राजेश गोयले, संजय शर्मा, गोपाल स्वरूप ठाकुर, नागेंद्र लोधी, शारदा सराठे, प्रदीप धाकड़, लक्ष्मी धाकड़, वार्ड पार्षद पूरन सिंह धाकड़, महेंद्र रावत, मनमोहन शर्मा, राधेश्याम पालीवाल, नीरज बिदुआ, राकेश सोनी, रूपेश मेहरा, अंशुल भार्गव, तुलसी धाकड़, केशव यादव, पंचम गुर्जर, दिलीप शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राजेश साहू, प्रेम सिंह मेहरा सरपंच दिमाडा, रामस्वरूप ठाकुर, महेंद्र सोनी, दिनेश सोनी पहलवान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ओर योग प्रेमियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button