धार्मिकमध्य प्रदेश

उमरियापान में जगन्नाथ स्वामी की निकली रथयात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा शुक्रवार को उमरियापान के ब्यौहार मोहल्ला स्थित मंदिर से रथयात्रा प्रारंभ की गई। जिसमें उत्साहजनक संख्या में श्रृद्धालुओं के द्वारा जय जगन्नाथ की गूँज से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रध्दालुओ ने पूजन अर्चन कर रथ खींचकर जयघोष लगाए, जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ, के नारे लगाते हुए नगर के अथैया मोहल्ला, झंडाचौक, बडीमाई मंदिर, न्यू बस स्टैंड, कटरा बाजार सहित प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए रथयात्रा का बिरखा स्थित जगदीश मंदिर में समापन हुआ। जहां भगवान की भव्य अगवानी कर विशेष पूजन व आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button