भाजपा मंडल उमरियापान विकसित भारत संकल्प सभा सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। उमरियापान भाजपा मंडल में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल जी व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने प्रस्तावना रखी इसके पश्चात जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी सुरेश राय ने मार्गदर्शन दिया तत्पश्चात जिला मंत्री विजय दुबे ने शक्ति केंद्र व बूथ तक कार्यक्रम को सम्पन्न कराने का मार्गदर्शन दिया। इसके बाद मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष दीपक टंडन द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संकल्प से सिद्धि तक विकसित भारत संकल्प सभा उमरियापान मंडल में सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुई।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के मिशन के लिए संकल्प भी दिलाया गया।
जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित गौतम , जिला सह कार्यालय मंत्री यज्ञदत्त मिश्रा, नितिन बिलैया मंडल महामंत्री, सोनू पार्षद कटनी, मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र गौतम, अंकित झारिया , मंडल उपाध्यक्ष राजू गर्ग , प्रमोद आशाटी, मंडल मंत्री राकेश दहिया, वेदप्रकाश हल्दकार, अखिल चौबे, कार्यालय मंत्री दिनेश आशाटी, सोशल मीडिया प्रभारी राकेश यादव, आईटी से प्रभारी अखिलेश नामदेव, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, पूर्व मंडल महामंत्री जयपाल सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ मंडल संयोजक डॉक्टर अमित शुक्ला, अविनाश गर्ग, दिलीप वीरू तिवारी, बैंभव चौरसिया, बूथ अध्यक्ष अनिल नामदेव, यतींद्र गौतम, जगन्नाथ मांझी, रिंकू मिश्रा, लखन पटेल, महेश नामदेव, बद्री दुबे, सल्लू चौरसिया, महेंद्र चौहान, लक्ष्मी पटेल, विनोद यादव, सरपंच प्रहलाद सोनी, चेतराम पटेल, अशोक दहिया, सुशील कोरी, जनपद सदस्य नारायण, देवीदीन पटेल, संयोजक मनीष गुप्ता, कैलाश साहू, ऋषभ ब्यौहार, अज्जू सोनी, जगमोहन चौरसिया, अशोक पटेल आदि देवतुल्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।