मध्य प्रदेश

पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत, ट्रक चालक वाहन लेकर फरार

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा
रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । सागर हाईवे रोड पर सोमवार दोपहर गरीब 3:40 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। घटना में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
सागर हाईवे पर गोंगाबेर मंदिर के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। हादसा इतना भीषण हुआ कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि तीनों मृतक बम्होरी मडिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
पति-पत्नी और बेटी की मौत
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतकों में पति-पत्नी और उनकी बेटी है। मृतकों में खुमान कुशवाहा, कलन कुशवाहा और उनकी 15 साल की बेटी ब्रजेश कुमारी शामिल है। तीनों सोमवार दोपहर टीकमगढ़ से अपने गांव बम्होरी मडिया जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button