प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा ने किए आयोजन, सेवा कार्य किये
सिलवानी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सेवा ही समर्पण के माध्यम से सम्पूर्ण मंडल में मोदी जी का जन्मदिन हर्षउल्लास पूर्वक मनाया गया।
शुक्रवार को भाजपा मंडल सिलवानी के प्रत्येक बूथ पर देश के यशश्वी प्रधान मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता जिन्होंने देश विदेश में भारत का नाम रोशन किया है ऐसे नरेंद्रमोदी जी का जन्मदिन समस्त भारतीय जनता पार्टी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा बडे ही अलग अलग अंदाज में धूमधाम से मनाया गया। मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में ग्रामीण एवं नगर के प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण किया गया, मंदिरों पर सफाई अभियान चलाया गया । घर घर जाकर सभी को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया गया। ऐसे अनेक सामाजिक कार्य मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए जिससे देश के प्रधान मंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाया गया । मंडल के सभी बरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओ ने बड़ी संख्या में अपने अपने बूथ और सौपी गए स्थल पर उपस्थित रहकर सेवा कार्य किया।