मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा विकासखंड के सिलौडी क्षेत्र से अमित राय ने अनेक साथियों, में पदाधिकारियो एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कटनी पहुंचकर डॉ मुख्यमंत्री मोहन यादव का भव्य स्वागत किया। इस दौरान अमित राय ने सिलौडी क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों पर चर्चा की। इस बीच कटनी शहर में मुख्यमंत्री का जगह- जगह स्वागत किया गया। साथी युवाओं ने प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व्हीडी शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, विजराघवगढ़ विधायक संजय पाठक, मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल, बोहरीबंद विधायक प्रणव पांडे, क्षेत्रीय बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह से भेंट कर स्वागत किया।
सिलौडी क्षेत्र से अमित राय, धन्नू सेन, रामनाथ राय, सोनू दुबे, आनंद साहू, अतुल दुबे, शिव कुमार दाहिया, जयकुमार, कुमेर, ओमकार दुबे, अन्नु सिंह, गोलू, ओमकार यादव आदि बड़ी संख्या में कटनी पहुंच कर मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया ।



