मध्य प्रदेश
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण
रिपोर्टर : संजय द्विवेदी गैरतगंज।
गैरतगंज। भारतीय जनता पार्टी देवनगर मंडल में थाना प्रांगण में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया एवं पौधारोपण किया। जिसमें देवनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन सक्सैना, राजेंद्र श्रीवास्तव, श्रीमती नीलम चंद्रवंशी, सोनू मीणा, श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव सरपंच देवनगर, प्रभु सिंह पटेल, कनछेदी लाल साहू, भैयालाल अग्रवाल, गौरीशंकर साहू, मुल्क राजोड़, सुंदर विश्वकर्मा, आशीष श्रीवास्तव, खूब सिंह कुशवाह शुभम परिहार अखिलेश मेहरा, रविंद्र यागीक, तुलसी राम किरार, डॉ जयप्रकाश पटेरिया एवं कार्यक्रम के प्रभारी राजेश व्यास पूर्व जनपद सदस्य सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।