मध्य प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई को याद किया भाजपा कार्यकर्ताओ ने

सिलवानी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेई का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वरा उत्साह पूर्ण माहौल मनाया जाकर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। भाजपा मंडल सिलवानी के द्वारा मार्केटिंग सोसायटी परिसर मे आयोजित किए गए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के द्वारा अटलबिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर तिलक लगाया व दीप प्रज्जोलित किया गया । यहां पर भाजपा नेता सलीम काजी, जयबाबू जैन, भाजपा मंडल महामंत्री संजू बनारसी ने अपने संबोधन र्मे वाजपेई जी को दुनिया का बेहतर नेता बताया तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाष डाला। इस अवसर पर राजकुमार साहू, लखन चंदेल, राजीव पटेल, धर्मदास चढ़ार, संजू सेन, मोनू मतांबर, सुमित जैन, राजेश कुशवाहा, जहूर मंसूरी, गुडडु कंडेक्टर, मुन्ने खान, राजू सोनी, पुरुषोत्तम सोनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button