मध्य प्रदेशराजनीति

ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अलग अलग विभागों में सौपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर, सिहोरा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिहोरा के द्वारा 13 अगस्त 2024 मंगलवार की दोपहर 12 बजे सिहोरा जिला के संबंध में, स्मार्ट मीटर के विरोध में, सिहोरा में महिला महाविद्यालय कॉलेज संबंध में सिहोरा एसडीएम रूपेश सिंघई एवं स्थानीय विधायक सिहोरा को नगर पालिका क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान उपस्थित सभी मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बीएलओ, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा, पार्षद गण, पूर्व पार्षद गण, जनपद सदस्य , जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, पूर्व सरपंच, पूर्व जनपद सदस्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सम्मानित वरिष्ठ नेता गण, नगर एवं ब्लाक के सभी सम्माननीय कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थिति होकर ज्ञापन सौंपा गया।
इस सम्बंध में बिहारी पटेल ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सिहोरा ने बताया गया कि नगर में लगाएं जा रहे विद्युत वितरण के ठेकेदारों द्वारा स्मार्ट इलेक्ट्रानिक मीटर, नगर पालिका क्षेत्र निवासियो वार्डो की विभिन्न समस्याओं को लेकर सभी पार्षद दलो की उपस्थिति एवं समस्त कांग्रेस जन सिहोरा की मौजूदगी में अगल अलग विभागों को ज्ञापन सौंपा और इन सभी समस्याओं के निदान जल्द से जल्द करने की बात कही।
ज्ञापन सौंपते समय – ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी पटेल, पार्षद राजेश चौबे, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बाबा कुरैशी, जितेन्द्र श्रीवास्तव, पार्षद रमेश पटेल,आलोक पाण्डे, घोष भाई, सुभाष सिंह, पवन सोनी, पूर्व पार्षद राजेश पटेल, संतोष पाण्डेय, डब्बू पाठक, शंकर वंशकार, शमशेर खान, गिरधर सरौगी, बिट्टू खान नेता, सुभाष पटेल, लीला बाई के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता इस दौरान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button