मध्य प्रदेश

हनुमान मंदिर की भूमि पर भूमाफियाओं की नजर, विक्रय रोकने आप ने सौपा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

मंदिर सुरक्षा को लेकर की पहल
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर/सिहोरा । आम आदमी पार्टी सिहोरा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी रूपेश सिंघई सिहोरा को ज़िला कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन।
आप कार्यकताओं ने ज्ञापन एसडीएम को सौपकर बताया कि तहसील सिहोरा स्थित पटवारी हल्का सकरी के खसरा नं. 313/1 के रकबा 2.730 हे. की भूमि हनुमान मंदिर में संलग्न है जो बहुत कीमती है परंतु पुजारी का मत है कि उक्त भूमि की आय से मंदिर का रख-रखाव एवं पूजा अर्चना की व्यवस्था नहीं हो पा रही है । इसलिये बेच रहा हूॅं यह मेरी संपत्ति है जबकि मंदिर की भूमि और धार्मिक आस्था का प्रश्न है वैसे भी हिन्दू अप्राप्तवयता और संरक्षण अधिनियम की धारा 1956 में निहित प्रावधानों के तहत भूमि विक्रय तथा अदला-बदली की अनुमति देना स्थानीय न्यायालय के अधिकारिता में नहीं है तो फिर कैसे आदेश हो गया जो संदेह जनक है। इसमें राजस्व विभाग और भूमाफियो के सांठ-गांठ कर उक्त बेशकीमती भूमि को बेच रहे है। आप कार्यकताओं ने मांग की है कि संभाग आयुक्त के आदेश को निरस्त कराया जावे साथ ही उक्त प्रकरण की उच्च स्तरीय जाॅंच की जावे। गलत स्थल परीक्षण व भ्रमक जानकारी उपब्लध कराने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की जावे। यदि आदेश निरस्त नहीं होता तो धार्मिक संस्थाओं सामाजिक, सांस्कृतिक तथा आर्थिक हितों पर विपरीत प्रभाव पडेगा। उक्त प्रकरण का निराकरण न होने की स्थिति में माननीय उच्च न्यायालय की शरण ली जावेगी।
इस दौरान ज्ञापन में मुन्ना राय, संजय पाठक, संतोषं वर्मा, अमजद मंसूरी, जमुना प्रजापति, प्रमोद सिंह ठाकुर, संगीता विश्वकर्मा, तसलीमा बानो, सुमन पटैल, प्रवीण पटैल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button