मध्य प्रदेशहेल्थ

सिलवानी में विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला 26 अप्रैल को

आयुष्मान कार्ड के साथ बनाए जाएंगे विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान-पत्र
रायसेन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश के साथ ही जिले में भी विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 26 अप्रैल को सिलवानी स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया है।
इस विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा उपचार के साथ ही पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड, डिजिटल मिशन में विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान-पत्र बनाया जाएगा। स्वास्थ्य मेले में बीमारी की प्रारंभिक स्तर पर पहचान हेतु स्क्रीनिंग एवं निदान के संबंध में बुनियादी जाँच, दवाइयों की उपलब्धता, विषय-विशेषज्ञों के साथ टेली-कन्सलटेशन से उचित उपचार की निरूशुल्क व्यवस्था भी रहेगी। स्वास्थ्य मेले में आने वाले रोगियों को आयु वर्ग के आधार पर पंजीकरण करने के लिए पृथक-पृथक काउंटर बनाए जाएंगे। इसमें गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी काउंटर भी बनेगा। इनमें स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के लिए विषय-विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएँ देंगे।
स्वास्थ्य मेले में बच्चों के स्वास्थ्य परिक्षण एवं उपचार के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं गर्भवती महिलाओं के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, लम्बी खाँसी, बुखार आदि के लिए मेडिकल स्पेशलिस्ट, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, आँखों की परेशानी के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ, कान, नाक एवं गले संबंधी समस्या के लिए ईएनटी विशेषज्ञ, जोड़ो एवं हड्डी की परेशानी के लिए अस्थि रोग विशेषज्ञ के अतिरिक्त अन्य विषय-विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही आवश्यकता होने पर टेली-कंसलटेशन की व्यवस्था भी की गई है, जिससे जन-समुदाय को व्यापक एवं स्वास्थ्य मेले में विविध प्रकार से निरूशुल्क उपचार मिल सके। चिकित्सकीय उपचार के साथ स्वास्थ्य जागरूकता, परिवार परिवार नियोजन परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य परिक्षण, ओरल कैंसर, मोतियाबिंद पहचान, टीकाकरण, टीबी एवं कुष्ठ रोग पहचान सहित अन्य बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता भी इन मेले में सुनिश्चित की गई है।

Related Articles

Back to top button