मध्य प्रदेश

नगर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में सम्पन्न

सिलवानी। थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन आगामी त्योहारों गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, मिलादुन्नबी, अनंत चतुर्दशी एवं पर्यूषण पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को ध्यान में रखते हुए किया गया।
बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी अनिल मौर्य ने की। इस अवसर पर तहसीलदार सुधीर शुक्ला, थाना प्रभारी पूनम सविता, नगर परिषद सीएमओ ऋषिकांत यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक में त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, ध्वनि नियंत्रण, जुलूस मार्ग, एवं साफ-सफाई सहित नगर व्यवस्था को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। थाना प्रभारी पूनम सविता ने उपस्थितजनों से आग्रह किया कि किसी भी अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें। साथ ही सीएमओ ऋषिकांत यादव ने नगर परिषद द्वारा साफ-सफाई, पानी और प्रकाश व्यवस्था के उचित इंतजाम की जानकारी दी।
अवसर पर हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष राजीव सोनी रानू, नारायण यादव, महेश नामदेव, संजय मस्ताना, माजिद पठान, कौशर खान, जयबाबू जैन, प्रदीप कुशवाहा, राहुल नामदेव, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button