क्राइम
झोपड़ी में सो रहे महिला पुरुष की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के माहुलझिर थाना अंतर्गत चावलपानी, रानी कछार के पास खेत में बने झोपड़ी में सो रहे महिला पुरुष की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। दोनों मृतक रानीकछार के निवासी है। दोनों मृतक के बीच प्रेम सम्बन्ध की बात सामने आ रही है, लेकिन इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है।
हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची, वहीं छिन्दवाड़ा पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल, एसडीओपी केके अवस्थी पहुंचे और घटना की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
एसडीओपी केके अवस्थी ने बताया कि घटना शुक्रवार मध्यरात्रि की है। अज्ञात व्यक्ति ने खेत में महिला और पुरुष की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है, जांच चल रही है।



