27 मई मंगलवार को कटनी आएंगे जीतू पटवारी

सिंधु भवन माधव नगर में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव रणवीर सिंह लोचव आगामी 27 मई मंगलवार दोपहर 3 बजे जिला उमरिया मार्ग से कटनी पधार रहे हैं कटनी में सिंधु भवन माधव नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे ।
तैयारी हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान की अध्यक्षता में ब्लॉक एवं संगठनात्मक प्रभारी की बैठक संपन्न हुई जिसमें सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों एवं फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन व नगर निगम पार्षदों सभी विभाग व प्रकोष्ठों मंडल सेक्टर अध्यक्षों को आवश्यक रूप से उपस्थित होने का का आग्रह किया गया है।
माधव नगर कटनी में पहली बार आयोजित होने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में आयोजित कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु सिंधु भवन कार्यक्रम स्थल हेतु प्रभारी को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गये है।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह, शहर कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी, प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव नीरज सिंह बघेल, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, सेवा दल प्रभारी विवेक पांडे गोल्डन, इंटक परिषद अध्यक्ष बीएम तिवारी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पटेल, सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शरद द्विवेदी, अभय खरे, प्रिंस सिंह आदि उपस्थित रहे।



