सिलवानी के खमरिया (चंदपुरा) की घटना के विरोध में हिन्दू जागरण मंच जिला इकाई के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
वनवासी अनुसूचित जाति जनजाति के हिंदू बंधुओं पर बना प्रकरण हो वापस ले सरकार
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन जिले के तहसील सिलवानी के खमरिया (चंदपुरा) गांव में दो पक्षों में गोलीबारी हमले मारपीट
की घटना में पुलिस ने कुछ निर्दोष आदिवासियों पर केस दर्ज कर दिया गया है। यहां रहने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हिंदू बंधुओं पर हिंदू विरोधी गतिविधियां संचालित करने वाले जघन्य अपराध धन बल सागौन लकड़ी तस्करों के समूह द्वारा सुनियोजित हमला एवं ट्रैक्टरों से कुचलने तथा आगजनी की बेहद घृणास्पद घटना को अंजाम दिया है ।जिसको लेकर बुधवार को दोपहर हिंदू जागरण मंच जिला रायसेन के अध्यक्ष राजमल जैन कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के नाम कलेक्टर अरविंद दुबे वके माध्यम से ज्ञापन सौंपा । इस घटना में राजू आदिवासी की हत्या घटनास्थल पर एवं अन्य 32 लोग गंभीर रूप से घायल हैं । इस घटना को होली रँगपंचमी के त्यौहार पर पूर्व नियोजित कृत्य का दुष्परिणाम है। जिसमें जिहादी तत्वों द्वारा वन्य जीवो की तस्करी हथियार संग्रहण सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है l क्षेत्र में यह लोग भय बना रहे हैं और हिंदू विरोधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं । हिंदू जागरण मंच ऐसे घृणित कृत्य की घोर निंदा करता है एवं मध्य प्रदेश शासन से मांग करता है कि उक्त घटना को जिस प्रकार से अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा अंजाम दिया गया । उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके अवैध कब्जों को बुलडोजर से तोड़ा जाए एवं पीड़ित पक्षों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करते हुए उनके हितों की रक्षा भी की जाए एवं उन्हें सहानुभूति पूर्वक न्याय मिले उक्त घटना को लेकर हिंदू समाज में आक्रोश का वातावरण है समस्त हिंदू समाज भी इस प्रकार के जघन्य अपराध करने वाले देशद्रोही गतिविधियों को संचालित करने वाले लोगों पर तत्काल एवं तुरंत प्रभाव से कार्यवाही की जाए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना घटित ना हो एवं पुलिस द्वारा 23 आदिवासियों पर नामजद एवं 250 अन्य लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज किया है । जबकि जिन लोगों के नाम लेख किए गए है वह उस गांव के नहीं है इसमें उनको झूठा संलिप्त किया गया है । इन बेकसूर लोगों के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को समाप्त किया जाए l इस अवसर पर डीएस कुशवाह प्रांत स्वाबलंबन प्रमुख, राजमल जैन एडवोकेट जिला अध्यक्ष, अमित चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक उपाध्याय जिला मंत्री, एलएस सीकरी एडवोकेट जिला विधि प्रमुख डीआर गौर एडवोकेट जिला कोष प्रमुख, एडवोकेट राघवेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश अगरिया नगर महामंत्री, ठाकुर अगरिया नवल सिंह, राज अगरिया, गौरव तिवारी, एडवोकेट अर्जुन कुशवाहा, एडवोकेट बीएल सेन एडवोकेट, जितेंद्र राय एडवोकेट मुरारी लाल जाटव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे l



