बस ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत पांच घायल, कलेक्टर एसपी पहुंचे मौके पर

रायसेन के अमरावत घाटी के पास की घटना
रायसेन । रायसेन में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना गुरुवार रात 8:30 बजे अमरावत घाटी के पास हुई। एक परिवार मंडीदीप से बड़ी बहन का लगुन फलदान कार्यक्रम से वापस लौट रहा था।
तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे बस तीन से चार बार पलटी खा गई। हादसे में 19 वर्षीय मुस्कान साहू और 25 वर्षीय कार चालक अमृतलाल धाकड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में राकेश साहू उम्र 24 साल, सुमित साहू उम्र 20 साल, अनिकेत साहू उम्र 22 साल, राहुल साहू उम्र 25 साल और बद्रीप्रसाद साहू उम्र 40 साल शामिल हैं।
एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के अनुसार, परिवार देहगांव जा रहा था। घटना के समय कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।



