मध्य प्रदेश

जल जीवन मिशन समीक्षा बैठक सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन की नल जल योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, मनीष बागरी ने ग्राम पंचायतों में टंकी निर्माण, सीसी रोड निर्माण पंचायत हैंडओवर अन्य विषयों पर चर्चा हुई एवं जिन पंचायतों में कार्य पूर्ण हो गए है शीघ्र अतिशीघ प्रारंभ कराने का निर्देश अधिकारियों को दिए।
समीक्षा बैठक में उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, मनीष बागरी मंडल अध्यक्ष सिलौंडी, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी यजुवेंद्र कोरी, पीएचइ ईई केएस डोमोर, पीएचई एसडीओ विकल्प पटेल अन्य अधिकारी गण, सरपंच, सचिव एवं जीआरएस आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button