मध्य प्रदेश
मतदाता दिवस पर बीएलओ कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
जारी किए गए नए मतदाता परिचय पत्र
सिलवानी। मंगलवार 25 जनवरी 2022 को मतदाता दिवस के अवसर पर प्रात 11:00 बजे नगर परिषद कार्यालय मीटिंग हाल में संघमित्रा बौद्ध अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिलवानी एवं संजय नागवंशी तहसीलदार सिलवानी की उपस्थिति में मतदाता दिवस के अवसर पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगरीय क्षेत्र के समस्त 15 पोलिंग बूथ के बीएलओ को मतदाता दिवस पर लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने एवं स्वतंत्र और निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने शपथ दिलाई गई। साथ ही 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए युवाओं को अनुविभागीय अधिकारी महोदय एवं तहसीलदार महोदय द्वारा परिचय पत्र वितरित किए गए



