क्राइम

पुलिस ने बाउंड ओवर का उल्लंघन करने वालों पर की सख़्त कार्रवाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ढीमरखेडा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया जो बार-बार अपराधों में संलिप्त थे।
पहले इन आरोपियों को बाउंड ओवर कराया गया था, लेकिन शर्तों का उल्लंघन कर पुनः अपराध करने पर ढीमरखेडा पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध धारा 141 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार कर उन्हें एसडीएम ढीमरखेडा के न्यायालय में प्रस्तुत किया ।
जिन आरोपियों पर कार्रवाई की गई उनमें राकेश पिता रामदीन पटैल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम मडैयन , नरेन्द्र उर्फ नंदकिशोर बर्मन, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पिण्डर्ड, गुड्डा पिता दईया बर्मन, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम ठिर्री, संतोष पिता सन्नू लाल वंशकार, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम ठिर्री
इन सभी को पूर्व में न्यायालय द्वारा बंध पत्र जारी किए गए थे, जिनका उल्लंघन करने पर अब उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button