मध्य प्रदेश

कार डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत, 2 गंभीर, जन्मदिन की खुशियां बदली मातम में

सतना। एमपी के सतना जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र में कार सवार लोग हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। कार सवार लोग जन्मदिन की पार्टी मनाने रीवा जा रहे थे।
जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के मनकहरी मोड़ पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें कार सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में 6 लोग सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस और रामपुर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान तीन युवकों ने दम तोड़ दिया।
रीवा जा रहे थे कार सवार
प्राप्त जानकारी अनुसार सतना से 6 दोस्त कार में सवार होकर जन्मदिन की पार्टी मनाने रीवा जा रहे थे। इसी दौरान सतना-रीवा मार्ग पर रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनकहरी मोड़ के पास अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार चार युवकों की मौत हो चुकी है। वहीं दो लोगों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
दुर्घटना में शिबू तिवारी, शिव पांडेय, नितिन पांडेय और सानू मुसलमान की मौत हो गई है। इसके साथ ही कृष्ण चंद्र जोशी और एक अन्य इस घटना में बुरी तरह से जख्मी हुआ है। दोनों घायलों को सतना जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर कर दिया गया है। चारों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button