CM Shivraj के जिला स्तरीय विकास यात्रा कार्यक्रम से पहले कार्यक्रम स्थल पर लाठीचार्ज
लाश को लेकर सभा में पहुंचे थे परिजन
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सीधी । शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल अमल्लकपुर/ लहिया में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आगमन के ठीक पूर्व पुलिस और ग्रामीणों बे बीच संघर्ष छिड़ गया और देखते ही देखते पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर दिया गया।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार उकरहा गांव में कमलेश पटेल कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी और परिजन उसकी लाश को लेकर सीएम शिवराजसिंह कि सभा में पहुंच गए और जांच कि मांग कर रहें थे लेकिन सीएम के प्रोटोकॉल में तैनात पुलिस व प्रशासन द्वारा मामले को शांत कराने का प्रयास किया जाता रहा जिस पर आक्रोशित परिजनों और पुलिस के बीच संघर्ष कि स्थिति उत्पन्न हो गई और देखते ही देखते पुलिस ने लाश लेकर आगे बढ़ रहें लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा लाश पर भी डंडे बरसाए गए हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस द्वारा आनन-फानन में बलपूर्वक स्थिति पर काबू करते हुए लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है जबकि मौके पर परिजन बिलखते हुए देखे गए फिलहाल अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है और कोई भी अनहोनी हो सकती है।



