मध्य प्रदेश

जिला अध्यक्ष ने की नैमित्तिक राशि भुगतान करने की मांग

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्राथमिक, माध्यमिक, वार्षिक परीक्षा एवं पुनः परीक्षा के केंद्राध्यक्षों को जिला शिक्षा केन्द्र रायसेन की लापरवाही के कारण वर्ष 2022-23 की नैमित्तिक राशि का भुगतान आज तक न होने पर शीघ्र भुगतान कराने की मांग मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने की है।
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष मानसिंह लोधी ने बताया कि प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं और वार्षिक परीक्षा एवं पुनः परीक्षा वर्ष 2022 -23 मैं आयोजित की गई थी। जिसमें केंद्र अध्यक्ष एवं सहायक केंन्द्राध्यक्षों को परीक्षा संचालन से संबंधित गतिविधियों के लिए नैमित्तिक व्यय राशि प्रति दिवस के आधार पर चारसो रुपए प्रति दिन का भुगतान राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के आदेश 27 फरवरी 23 के परिपालन में किया जाना था। जो आज तक जिला शिक्षा केंद्र रायसेन की घोर लापरवाही के कारण संपूर्ण रायसेन जिले में केंद्राध्यक्ष के रूप में कार्य करने के फल स्वरुप शिक्षकों को प्राप्त नहीं हुआ। जिससे शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मानसिंह लोधी ने जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी से चर्चा कर तत्काल समस्या का निराकरण करने की बात कही। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं किया जाता है तो सभी कर्मचारीगण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button