मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों से खुद रूबरू हो रहे मंत्री

रिपोर्टर: मधुर राय
बरेली । मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का आयोजन उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दिमाडा में किया गया, जिसमें क्षेत्र के विधायक और राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सम्मलित हुए। शिविर में प्रशासनिक अमला रहा मौजूद और ग्रामीणजन की समस्याये त्वरित निराकरण की गई । शिविर में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुलझाई और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सोच को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर हर गाव में आयोजित किये जा रहे है। ग्रामीणों की समस्याएं तुंरत निपटाने की कोशिश भी की जा रही है । ऐसे में उदयपुरा विधानसभा में भी हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर लगाए जा रहे है। क्षेत्र के विधायक और प्रदेश में लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शिविर में शामिल हो रहे है। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ग्रामीणों से खुद रूबरू होकर उनकी समस्याये सुन रहे है। और जो तत्काल निराकृत होने बाली समस्याये उनको तत्काल निदान भी कर रहे है। जिनमे जिले के अधिकारियों को निराकरण करना है उनसे फोन पर बात कर जल्द कार्यवाही की बात कर रहे है।

Related Articles

Back to top button