मध्य प्रदेश

एड्स जागरूकता व पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रेड रिबन क्लब अंतर्गत प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिलाषा चौरसिया के मार्गदर्शन में एड्स जागरूकता पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई । निर्णायक मंडल में – डॉ.दीपिका जैन, डॉ.सोनम साहू, डॉ अरूणा दास द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्वयंसेवकों के नाम की घोषणा की। जिसमे प्रथम स्थान – पूर्ति पांडेय, द्वितीय स्थान प्रियंका साहू एवं तृतीय स्थान शालिनी बर्मन ने प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button