दीपावली को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदोट में दीपावली के त्योहार को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें रंगोली, थाली सज्जा, दीपक सज्जा, ग्रीटिंग कार्ड मेहंदी एवं साज- सज्जा प्रतियोगिता 2 वर्ग में संपन्न हुई।
रंगोली प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में सुहानी कुशवाहा प्रथम, नैंसी साहू द्वितीय, प्रतीक्षा दांगी सुहानी ठाकुर तृतीय, जूनियर वर्ग में माही प्रथम, सोफिया खान द्वितीय, वैष्णवी कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में नीरज धाकड़ प्रथम निहाल धाकड़ द्वितीय स्थान पर रहे । थाली सज्जा में खुशी कुशवाहा प्रथम, सलोनी धाकड़ द्वितीय, जूनियर वर्ग में खुशबू पंथी प्रथम, श्रद्धा कुशवाहा द्वितीय, पूजा धाकड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दीपक सज्जा सीनियर वर्ग में आरती धाकड़ प्रथम, वैशाली कुशवाहा द्वितीय, खुशी कुशवाहा तृतीय, जूनियर वर्ग में माधुरी मिश्रा शिवानी नामदेव प्रथम श्रद्धा कुशवाहा द्वितीय महिमा मिश्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में रूपाली पंथी प्रथम, मुस्कान प्रजापति द्वितीय, निधि प्रजापति एवं स्नेहा ठाकुर तृतीय, जूनियर वर्ग में वर्षा सिलावट सोनिका अहिरवार प्रथम, सूफिया खानम द्वितीय, पलक नम्रता शिवांगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मेहंदी प्रतियोगिता में सुहानी धाकड़ प्रथम, चांदनी धाकड़ द्वितीय, निकिता शांति कुशवाहा तृतीय स्थान पर रही।प्रतियोगिता के समापन पर संस्था प्राचार्य अशोक साहू ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक विक्रम सिंह ठाकुर एवं आभार प्रतिभा बागरे ने व्यक्त किया।




