आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा कांटा पूजन कार्यक्रम आयोजित

सिलवानी । आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिलवानी द्वारा बुधवार को कांटा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मूंग उपार्जन केंद्र मेसर्स पटेल वेयरहाउस डुंगरिया कला पर संपन्न हुआ। कांटा पूजन के माध्यम से उपार्जन कार्य की विधिवत शुरुआत की गई।
इस अवसर पर समिति के प्रबंधक अशोक तिवारी, वेयरहाउस संचालक आशीष पटेल, नारायण यादव, मन्नू राजपूत, सौरभ पटेल, प्रदीप पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष गोपाल रजक, जमना प्रसाद यादव, उमेश सिहोते, रितिक राजपूत, बाबू कुशवाहा, राजू पटवा, अंबर जैन, सदस्य नीलेश सेन, ऋषि पटेल कृषक रामाधार रघुवंशी एवं किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसानों को मूंग उपार्जन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। समिति प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि उपार्जन कार्य पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से संपन्न कराया जाएगा, जिससे किसानों को समय पर भुगतान और उचित लाभ मिल सके।



