नुकीले औजार से किया हमला, घायलों को भेजा उपचार के लिए, गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के दौरान हुआ था विवाद

शिकायत होने के बाद मामला दर्ज, प्रकरण को लिया जांच पड़ताल में
पनागर थाना क्षेत्र में हुआ विवाद
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर, पनागर। पनागर थाना क्षेत्र में विगत दिवस गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के दौरान पटाखा फोड़ते समय गाड़ी के चके को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज के साथ साथ नुकीले औजार से हमला कर दिया गया। इस दौरान एक के सीने में हमला किया गया था जिससे खून की धार बहने लगी। वही अन्य लोगों को गम्भीर चोटे आई थी। जैसे ही इस घटना की जानकारी पनागर थाना पुलिस को लगी। तत्काल घटना स्थल पहुंच कर मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए घायलों को उपचार के अस्पताल भिजवाया गया।
पनागर थाना क्षेत्र प्रभारी से प्राप्त जानकारी अनुसार बताया गया कि दिनांक 17 सितंबर 20204 को परियट निवासी कृष्णा यादव व उसके साथियों जवाहर चौधरी द्वारा चाकू मारने और ईलाज हेतु मेट्रो अस्पताल ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर मेट्रो अस्पताल जबलपुर पहुंचा जहाँ घायल कृष्णा यादव, अतुल अहिरवार, संजय चौधरी ईलाज हेतु भर्ती मिले।
मौके पर उपस्थित रिपोर्टकर्ता थी, संजू दाहिया पिता भीकम दाहिया 29 साल निवासी नई बस्ती कंदराखेड़ा परियट थाना पनागर के द्वारा आरोपी जवाहर अहिरवार, लक्ष्मण अहिरवार, डोमन अहिरवार, धर्मेन्द्र अहिरवार, नोखे अहिरवार, रत्ना अहिरवार, विशाल अहिरवार, दुर्गेश अहिरवार के द्वारा घटना घटित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
इस घटना पर अपराध में धारा 296,115 (2),109,3(5) BNS की देहाती नालसी लेख की गयी। देहाती नालसी जेल हैः- देहाती नालसी थाना पनागर जिला जबलपुर अपराध क्रमांक 0/2024 धारा के तहत घटना दिनांक 17 सितंबर 2024 की शाम लगभग 5.45 बजे घटना स्थल परियट धर्मशाला के पास के द्वारा थाना पुलिस पनागर में प्रार्थी संजू दाहिया पिता भीकम दाहिया उम्र 29 साल निवासी नई बस्ती कंदराखेड़ा परियट थाना पनागर दिनांक को रिपोर्ट 17 सितंबर 2024 के 18.15 बजे स्थान रिपोर्ट मेट्रो अस्पताल जबलपुर रिपोर्ट लेखकर्ता पदस्थ उप निरीक्षक मंयक यादव थाना पनागर।
नई बस्ती कंदराखेडा परियट में रहता हूँ, आज दिनांक 17 सितम्बर 2024 को दोपहर करीब 16.45 बजे की बात है मैं कृष्णा यादव, अतुल अहिरवार, अजय श्रीपाल, भूरा यादव, संजय चौधरी, निखिल यादव व गणेश उत्सव समिति के अन्य लोग गणेश की प्रतिमा को ट्रेक्टर ट्राली से विसर्जन के लिये परियट से महगवां नहर लेकर जा रहे थे समिति के लड़के सडक पर पटाखे जला रहे थे तभी लक्ष्मण अहिरवार अपनी TUV कार से आया और पटाखों पर गाडी चढ़ा दिया जब कृष्णा यादव ने उसे गाडी देखकर चलाने को बोला तो वह कृष्णा से विवाद करने लगा जिसे सभी लोगों ने समझाया गया। फिर सभी समिति के लड़के गणेश प्रतिमा को लेकर आगे जाने लगे इतने में लक्ष्मण अहिरवार अपनी पत्नि रत्ना अहिरवार, भाई जवाहर अहिरवार, डोमन अहिरवार के साथ आया और चारों ने मिलकर कृष्णा यादव को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देकर साथ लाये डंडे व नुकीले लोहे के औजार से मारपीट
करने लगे । जब समिति के लड़के कृष्णा को बचाने गये तो डोमन अहिरवार ने कृष्णा को पकड़ लिया और जवाहर अहिरवार ने साथ लाये चाकू से जान से मारने की नीयत से कृष्णा के सीने में चाकू मार दिया था। जिससे उसके सीने से खून बहने लगा, जवाहर अहिरवार ने बीच बचाव करने आये अतुल अहिरवार के सीने व संजय चौधरी के दाहिने हाथ में चाकू मार दिया उसी समय धर्मेन्द्र अहिरवार, चोखे अहिरवार, चोखे का बेटा विशाल अहिरवार, जवाहर का बेटा दुर्गेश भी वहां आ गया । इन लोगों ने डंडो से हम सभी के साथ मारपीट करने लगे जिससे भूरा यादव, राजू अहिरवार व मेरे शरीर में भी चोट आई है। समिति के लड़के व आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया और हम लोग कार से कृष्णा यादव, अतुल अहिरवार, संजय चौधरी को मेट्रो अस्पताल जबलपुर लाकर ईलाज के लिये भर्ती करवाया है। घटना को समिति के लड़कों व आसपास मौजूद लोगों घटित होते देखा है। मैं रिपोर्ट करता हूँ इन पर उचित कार्यवाही की जाये।
विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं।



