पर्यावरणमध्य प्रदेश
एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत अमृत पार्क में 7 पौधों का रोपण

सिलवानी । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड सिलवानी द्वारा नवीन गठित नगर विकास प्रस्फुटन समिति सिलवानी द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत अमृत पार्क में 7 पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रस्फुटन समिति पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में श्याम साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष, विभोर नायक नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, ऋषिकांत यादव मुख्य नगर पालिका अधिकारी, प्रदीप कुशवाहा पार्षद, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष रवि गुप्ता एवं पदाधिकारी प्रियांश सिंह राजपूत, प्रथम साहू, सचिन यादव, अभिषेक रघुवंशी, अमन शर्मा, रविकांत कुशवाहा ,पूरन कुशवाहा, केशव रजक, दिव्यांश यादव, रवि यादव, धर्मेन्द्र गुप्ता, एवं विजय सोनी, वीरेन्द्र यादव ब्लॉक समन्वयक सिलवानी उपस्थित रहे।



