धार्मिकमध्य प्रदेश

भाईचारे और सद्भावना पूर्वक मनायें त्यौहार, शांति समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । सोमवार को थाना परिसर देवरी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में त्यौहारों को उत्साह पूर्वक और एकता के साथ मनाएं जाने पर चर्चा हुई क्षेत्र में अपराध किस तरीके से कम हो अमन चैन का वातावरण निर्मित हो इस पर बीच चर्चा हुई।
बैठक में एसडीओपी कुंवरसिंह मुकाती, तहसीलदार चंचल जैन, थाना प्रभारी जयदीप भदौरिया, रेंजर शिरोमणि मीणा, नगर सुरक्षा समिति अध्यक्ष पंडित रामनाथ जोशी, परसोत्तम सराठे, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार लोधी, नगर परिषद सीएमओ जगदीश शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया एवं नगर के गणमान्य नागरिक सरकारी अधिकारियों सहित उपस्थित रहे।
एसडीओपी कुंवर सिंह ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आगामी त्यौहार को शांति सद्भावना उत्साह भाईचारे सौहार्दपूर्ण एकता पूर्वक मनाएं क्योंकि सभी त्योहार हमारे लिए खुशियां लेकर आते हैं शांति समिति बैठक का उद्देश्य नगर एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखने और के लिए सबके सुझाव आमंत्रित करना एवं उस पर अमल करना है और गणेश विसर्जन के दिन गांव देहातों में उस दिन शराब पर प्रतिबंध लगाया जाए क्योंकि गांव देहातों के लोग शराब पीकर उपद्रव करते हैं।

Related Articles

Back to top button