कृषिमध्य प्रदेशव्यापार

मूंग खरीदी केंद्र झिन्नापिपरिया का जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत झिन्नापिपरिया में मूंग खरीदी केंद्र का शुभारंभ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया । खरीदी केंद्र चालू होते ही अब किसान अपनी मूंग उड़द खरीदी केन्द्र झिन्नापिपरिया में जाकर शासन द्वारा निर्धारित रेट पर बेंच सकते हैं । किसानो ने अपने खेत में गर्मी के मौसम में मेहनत की उसका फल सरकार किसानो की मूंग, उड़द खरीदकर दिया जायेगा । किसानों को आगामी खरीफ सीजन की बोनी के लिए खाद बीज खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत के चलते मंडी में ओने पौने दामों पर बेचना पड़ रहा था उससे किसानो को अब छुटकारा मिल जायेगा । शुभारंभ के दौरान पं. सुरेश त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रतापसिंह, समाजसेवी संतोष दुबे, जनपद सदस्य श्रीकांत पटैल, खरीदी प्रभारी संजय पाण्डेय, संतोष त्रिपाठी सहित किसान उपस्थित रहें ।

Related Articles

Back to top button