मध्य प्रदेश

जमुनिया शक्ति केन्द्र एवं सियरमऊ शक्ति केन्द्र पर चौपाल का आयोजन

सिलवानी । भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश जिला निर्देशानुसार विकसित भारत के अमृत काल पर चौपाल का आयोजन, केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी।
। सिलवानी मंडल की शक्ति केंद्र ग्राम चौपाल सामान्य सभा चौपाल की बैठक की गई ग्राम सियरमऊ एवं ग्राम उचेरा जमुनिया में विकसित भारत के अमृत काल एवं सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जमुनिया शक्ति केन्द्र एवं सियरमऊ शक्ति केन्द्र पर चौपाल का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीण जनों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सहित कई विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह जी के दिशा निर्देशन में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने इन योजनाओं के उद्देश्यों एवं लाभ के बारे में बताया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री लखन चंदेल उपाध्यक्ष संजय तिवारी, बद्री रघुवंशी सरपंच नगरी, ओमपाल ग्राम जमनिया सरपंच संजय तुनराम, प्रदीप प्रजापति, मानक राय, मुकेश साहू, अमित राय, मंडल की महिला शक्ति सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता ग्राम सियर मऊ के सरपंच प्रतिनिधि मनोहर लाल, विक्रम शाह, अरविंद शुक्ला, बृजेश शुक्ला, कुंदन कुशवाहा, महिला मंडल महामंत्री सपना शाह, कृष्णकांत श्रीवास्तव, महिला शक्ति भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थी उपस्थित रहे।
चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया और उन्हें आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना रहा।

Related Articles

Back to top button