लोक अदालत को लेकर मुख्य न्यायाधीश ने प्रचार रथ किए रवाना
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार- प्रसार के लिए न्यायालय परिसर से तहसील विधिक सेवा समिति व जिला एवं प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सविता ओगले ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
न्यायाधीश सविता ओगले ने बताया कि मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सुहाने के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति के द्वारा 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले लोक अदालत में न्यायालय में वर्षों से विचाराधीन विवादों का निपटारा आपसी सहमति एवं सद्भाव के साथ दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से राजीनामा से हो जाए। प्रचार रथ 13 दिसंबर को लगने वाली लोक अदालत में पक्षकारों द्वारा अधिक से अधिक लाभ उठाने के उद्देश्य से नगरीय क्षेत्र के सभी 18 वार्ड एवं गांव-गांव प्रचार करेंगे। इस बार लोक अदालत में अधिक प्रकरणों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अन्नाग्लोरी महेश्वरी, स्वेता चौहान, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संतोष प्रभाकर बुंदेला, एजीपी धीरेंद्र सिंह गौर, चांद मियां, मो. मतीन सिद्दीकी, नरेन्द्र भार्गव, ओपी दुबे, मूरत सिंह, ओपी त्रिवेदी, आरसी दुबे, एसएन रावत, राजकुमार गुप्ता, आरएन रावत, एसके तिवारी, राजबहादुर सिंह, केएल चौरसिया, आमोद शर्मा, रवि रावत, राजकुमार खरे, गंधर्व सिंह लोधी, डीपी चौबे, बजीर खान,
अजब सिंह ठाकुर, हेमराज राठौर, संतोष घावरिया, गुफरान अली, शैलेष जैन, उमेश गुप्ता, धीरेंद्र सिंह गौर, राजेश यादव, अभिनव मुंशी, पीडी नेमा, राजेन्द्र सिंह सोलंकी, विनय ठाकुर, शेख शरीफ मंसूरी, विवेक श्रीवास्तव, राजकुमार प्रिंस, इंद्राज सिंह ठाकुर, भरत सिंह बुंदेला, सीपी सेन, संतोष साहू, राजेश साहू, धीरेंद्र सिंह, राघवेन्द्र यादव, विशाल सिंह शिल्पी, राहुल तिवारी, वैभव शर्मा आदि सहित अधिवक्तागण, न्यायालीन कर्मचारीगण एवं पक्षकार उपस्थित रहे।



