मध्य प्रदेश

जहरीले जीव जंतुओं से बारिश में कैसे रहे सुरक्षित, जिला प्रशासन के दिशा निर्देश

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के मौसम में अधिकत्तर जहरीले जीव जंतुओं का निकलना और घरों तक पहुंच जाना साधारण हैं। इन जहरीले जीवों से मानव जीवन को बड़ा खतरा भी होने का भय भी बना रहता है। सर्प, बिच्छू जैसे जीव से अधिक मात्रा में खतरा अधिक होता हैं। इन सभी जीवों से कैसे बचे एवं सुरक्षित रहे। इस दिशा में जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने सभी जन मानस को हम आप किस प्रकार से इनसे बच कर सुरक्षित रहे उसको लेकर निर्देशित किया हैं।
शांत रहे एवं घबराए नहीं जिससे घबराने से हृदय की धड़कन बढ़ने लगती हैं और जहरीले जंतुओं का जहर हमारे शरीर में तेजी से फैलने लगता है। सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को बिना घबड़ाए हुऐ तत्कालीन नजदीकी उपचार हेतु तुरन्त भर्ती करे। ध्यान रहे सर्प को जानने और पहचाने लेकिन उसे मारने और पकड़े की गलती मत करें। ये घातक हो सकता है। सर्प कौन सी प्रजाति का हैं किया लंबा या मोटा हैं वह किस रंग में दिखाई दिया है। इस जानना और समझना अति आवश्यक है। जिससे उचित इलाज जल्द से जल्द किया जा सकता है।
कैसे करें जहरीले जीवों से बचाव के लिए कुछ उपाय इस प्रकार हैं – घर के आसपास झाड़ियों, पत्थरों और लकड़ियों के ढेर न लगने दें, क्योंकि ये जीव छिपने की जगह ढूंढते हैं। घर में नियमित रूप से कीटनाशक का उपयोग करें और बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखें। सांप, बिच्छू या अन्य खतरनाक जीव घर में दिखने पर उन्हें स्वयं न हटाने का प्रयास करें, बल्कि वन विभाग या विशेषज्ञ को बुलाएं.
विस्तार से बचाव के उपाय,
घर के आसपास सफाई-
घर के आसपास झाड़ियों, पत्थरों और लकड़ियों के ढेर न लगने दें, क्योंकि ये जीव छिपने की जगह ढूंढते हैं.
कीटनाशक का उपयोग:
घर में नियमित रूप से कीटनाशक पाउडर, नीम का अर्क या अन्य सुरक्षित कीट-प्रतिरोधी उपाय अपनाएं.
सुरक्षा उपाय – बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखें ताकि वे गलती से इन जहरीले जीवों के संपर्क में न आएं ।
यदि सांप, बिच्छू या अन्य खतरनाक जीव घर में दिखें तो स्वयं हटाने की कोशिश न करें, बल्कि वन विभाग या विशेषज्ञ को तुरंत सूचना कर बुलाए।

Related Articles

Back to top button