मध्य प्रदेश

तीन थाना प्रभारी, एक चौकी प्रभारी दो एएसआई, छह प्रधान आरक्षक और 16 आरक्षकों के तबादले

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दो सूची जारी कर तीन थाना प्रभारियों, एक चौकी प्रभारी, 6 प्रधान आरक्षक और 16 आरक्षकों के फेर बदलकर नई पदस्थापना दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी तारादेही राजीव पुरोहित को चौकी से सिग्रामपुर की कमान सौंपी है. थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर को थाना तेजगढ़ की कमान चौकी है. अभिषेक पटेल को तेजगढ़ थाने से थाना नोहटा में पदस्थ किया है। चौकी प्रभारी सिग्रामपुर को थाना तारादेही का प्रभारी बनाया गया है. एएसआई राधे प्रसाद मडियादो से थाना रजपुरा, एएसआई संतोष तिवारी कोतवाली से रक्षित केंद्र, प्रधान आरक्षक भानु उपाध्याय मडियादो से दमोह देहात, महेश यादव यातायात से कोतवाली, सूर्यकांत पांडे कोतवाली से रक्षित केंद्र, प्रमोद चौबे कोतवाली से पटेरा,अजय पटेल दमोह देहात से तेजगढ़, सूरज सिंह लोधी नोहटा से रक्षित केंद्र, आरक्षक संकेत कुमार तिवारी बटियागढ़ से तेजगढ़, प्रियंका दुबे रक्षित केंद्र से तेजगढ़, प्रताप सिंह ठाकुर जबेरा से जबलपुर नाका, कपिल तिवारी पथरिया से कुम्हारी, बृजेंद्र मिश्रा कोतवाली से रजपुरा, विशाल सैनी केरबना से पटेरा, इंद्रजीत ठाकुर हिंडोरिया से पटेरा, नागेंद्र सिंह ठाकुर कुम्हारी से पटेरा, दीपक गौड़ हटा से रजपुरा, नरेंद्र पटेरिया कोतवाली से कुम्हारी, आकाश पाठक कोतवाली से बटियागढ़, जितेंद्र पटेल रक्षित केंद्र से नरसिंहगढ़, यशवंत सिंह रक्षित केंद्र से सागर नाका, कमलेश पटेल रक्षित केंद्र से नरसिंहगढ़ चौकी में पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Back to top button