मध्य प्रदेश

होली मिलन में गुलाल लगाकर गले मिले व्यापारी


सिलवानी। सकल सनातन व्यापार महासंघ द्वारा नगर के सागर रोड स्थित विष्वकर्मा गार्डन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें व्यापारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिलकर होली-रंगपंचमी की बधाई दी। कार्यक्रम में सर्व प्रथम मां सरस्वती जी का पूजन अर्चन किया गया। इसके पश्चात नागा रामदास महाराज द्वारा उद्बोधन दिया गया। उन्होंने कहा कि पहली बार सकल सनातन व्यापार संघ सिलवानी ने होली मिलन समारोह रखा। ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए जिससे मेल जोल बना रहता है। समाज में संगठित रहना अनिवार्य है। इसमें राजनीति नहीं होना चाहिए। परिवार, समाज को सुधरना के लिए राजनीति को छोड़ना पड़ेगा। इसके पश्चात गायक देवी अग्रवाल, साधना राठौर द्वारा गीत प्रस्तुत की गए। इस दौरान सकल सनातन व्यापार महासंघ अध्यक्ष महेन्द्र रघुवंषी, गजेन्द्र गुप्ता, महेष नामदेव, गोविंद सोनी, राजेन्द्र सोनी, महेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button