नगर परिषद को चार महीने बाद मिला सीएमओ, पदभार ग्रहण किया
सिलवानी। नगर परिषद को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) मिल गया है। चार महीनों से सीएमओ के पद पर स्थायी नियुक्ति न होने के कारण नगर की प्रशासनिक कार्यों में कई बाधाएं आ रही थीं, लेकिन अब ऋषिकांत यादव ने पदभार ग्रहण कर लिया है।
नवागत सीएमओ ऋषिकांत यादव का स्वागत नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया। तथा कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने नगर के विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक सुधारों पर जोर देने का संकल्प लिया।
नवीन सीएमओ की प्राथमिकताएं
पदभार ग्रहण करने के बाद सीएमओ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर में रुके हुए विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा कराना होगी। विशेष रूप से स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत और सफाई व्यवस्था को सुधारना उनके एजेंडे में सबसे ऊपर रहेगा। उन्होंने कहा कि वह जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे और समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। अब
रुके हुए कार्यों को मिलेगा बल
चार महीने तक सीएमओ की कमी के कारण कई विकास कार्य ठप पड़े थे। कई योजनाओं पर अमल नहीं हो सका था और नगर की स्वच्छता और जनहित कार्यों में भी कमी महसूस की जा रही थी। अब सीएमओ के पदभार ग्रहण करने के बाद उम्मीद है कि ये कार्य फिर से पटरी पर आ सकेंगे।
पूर्व में सीएमओ सुनील जैन के सेवानिवृत होने के बाद बाड़ी नगर परिषद की सीएमओ निरुपमा शाह के अतिरिक प्रभार के रूप में सीएमओ का कार्य संभाल रही थी जिससे विकास कार्य बाधित हो रहे थे। नगर परिषद सिलवानी में चार महीने बाद सीएमओ की नियुक्ति से न केवल प्रशासनिक कार्यों में स्थिरता आने की उम्मीद है, बल्कि नगर के विकास में भी तेजी देखने को मिलेगी।



