क्राइम

रोजगार सहायक से शौचालय निर्माण कार्य में रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, पीसीओ को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
भोपाल । एमपी सीहोर जिले में एक बार फिर लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्ट शासकीय सेवकों के खिलाफ लगातार हो रहे एक्शन के बावजूद भी रिश्वतखोरी की घटनाओं में कमी नहीं आ पा रही है। एक बार फिर लोकायुक्त पुलिस की टीम को एक भ्रष्ट कर्मचारी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आपको बता दें कि सीहोर जिले की आष्टा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पीसीओ अर्जुन ठाकुर को शौचालय निर्माण के लिए राशि आवंटित करने के बदले रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया है। इस दौरान रिश्वत लेते ही लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ ही पकड़ लिया है।
मूदीखेड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत जनपद पंचायत मे लोकायुक्त टीम ने दस्तक देकर बड़ी कार्रवाई की है । पीड़ित व्यक्ति ने जैसे ही लोकायुक्त का फरियादी रोजगार सहायक राजेश सेन ग्राम पंचायत मूंदीखेड़ी ने पीसीओ अर्जुन ठाकुर को 3 हजार रूपए की रिश्वत दी। उसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने घेराबंदी कर अर्जुन ठाकुर को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह खबर लगते ही कुछ संदिग्ध कर्मचारी पीछे की गली से रफू चक्कर हो गए।
शिकायतकर्ता राजेश सेन ने बताया कि 12 साल से में नौकरी कर रहा हूं, बगैर रिश्वत दिए कोई कार्य जनपद पंचायत में नहीं होता है। 9 शौचालय बनना है, जिसकी राशि जारी करने के लिए जिस पर से 4 हजार रूपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। 3 हजार रूपए में सौदा तय हुआ। मैंने लोकायुक्त में शिकायत की, जिस पर से लोकायुक्त की टीम ने कार्यवाही करते हुए अर्जुन सिंह ठाकुर को 3 हजार रूपए के साथ गिरफ्तार किया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button