चाकू लगने से कक्षा 10वीं के छात्र की मौत,

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिले के इमलाई गांव निवासी कक्षा 10वीं के छात्र ऋषि अहिरवार की चाकू लगने से मौत हो जाने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बहादुर और डॉक्टर चक्रेश चौधरी द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
घटना के बाद प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में एसडीएम आर.एल. बागरी, सीएसपी एच.आर. पांडे, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, सब इंस्पेक्टर नीतीश जैन, प्रधान आरक्षक हेमंत सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
इस दौरान ग्राम इमलाई के सरपंच रमेश श्रीवास्तव और सचिव संजय सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे। पंचायत की ओर से मृतक के अंतिम संस्कार के लिए तत्काल सहायता राशि भी उपलब्ध कराई गई।
प्रशासन द्वारा पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है तथा पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।



