देश विदेशपर्यावरणमध्य प्रदेश

सेवा पखवाड़ा में वनविभाग का स्वच्छता अभियान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार रेंजर अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में वनकर्मियों एवं वन रक्षा समिति सदस्यों द्वारा रेंज कार्यालय एवं निस्तार डिपो तथा कंजेला गांव के एक मंदिर परिसर में सफ़ाई अभियान चलाया गया।
रेंजर अरविंद अहिरवार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को स्वच्छता पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। उसी तारतंभ में आज वन विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान चलाते हुए वन कार्यालय, वन निस्तार डिपो एवं कंजेला गांव के सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में साफ सफाई करके कचरे का व्यवस्थित ढ़ंग से डिस्पोजल किया गया।

Related Articles

Back to top button