धार्मिकपर्यावरण

कथा का समापन माँ के नाम पौधरोपण से किया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बेरखेड़ी राजाराम में धर्म के साथ प्रकृति से जुड़ाव देखा गया। भाजपा के कद्दावर नेता नत्थूसिंह बड़े भैया के द्वारा कराई जा रही श्रीमद्भागवत कथा का आज समापन प्रकृति से भी जुड़ाव देखने को मिला।
यजमान एवं कथावाचक पंडित जी के साथ सेवानिवृत्त एसडीओ बद्री सिंह, मिस्टर सिंह, बहादुर सिंह, राघवेंद्र सिंह, भरत सिंह एवं लखन सिंह के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम थीम पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण करके उन्हें पेड़ बनने तक पोषित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button