मध्य प्रदेश

CM Rise School में प्रवेश के लिए लाटरी से हुआ चयन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर के सीएम राइज स्कूल साईंखेड़ा में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया लाटरी सिस्टम से 15 फरवरी को संपन्न हुई। नगर परिषद के पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र पटेल और प्राचार्य सीके विश्वकर्मा की उपस्थिति में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए कक्षा 1 में 30 तथा कक्षा 2 में 10 रिक्त सीटों पर प्राप्त सभी आवेदकों को प्रवेश मिला है। जबकि कक्षा 3 23 में से 3, कक्षा 4 में 26 में से 16, कक्षा 5 में 23 में से 7 छात्र छात्राओं का चयन लाटरी के माध्यम से अभिभावकों की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक वेणीशंकर पटेल, मनीष तिवारी, भानु प्रताप राजपूत, चंद्रशेखर बसेड़िया, सरदार सिंह राजपूत, प्राथमिक विभाग के प्रधान पाठक भाईजी चौधरी, शिक्षक प्रियंका अग्रवाल, हरिगोविंद पटेल, दुर्गेश शुक्ला ने प्रवेश प्रक्रिया को सम्पन्न कराया।
प्राचार्य सीके विश्वकर्मा ने प्रवेश नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि अभी वर्तमान भवन में कक्षों की कमी की बजह से सीमित सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा है, परन्तु नये भवन का निर्माण होने पर पूरी क्षमता से प्रवेश दिया जाएगा । पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र पटेल ने चयनित बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में सीएम राइज स्कूल शिक्षा का उत्कृष्ट संस्थान बनेगा।
प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने प्रवेश की प्रक्रिया की सराहना की और अपने बच्चों के प्रवेश पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक मनीष तिवारी ने प्राथमिक विभाग के शिक्षकों की उपलब्धियों से अभिभावकों को परिचित कराया, आभार प्रदर्शन भानु प्रतापसिंह राजपूत ने किया।

Related Articles

Back to top button