CM Shivraj कैबिनेट बैठक सम्पन्न, कई प्रस्तावो को मिली मंजूरी

भोपाल । एमपी की राजधानी भोपाल में बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट हुई।। यह बैठक बुधवार सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में बैठक प्रारंभ हुई।
कैबिनेट बैठक में हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया,बहनों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। 9000 विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी। कैबिनेट में प्रस्ताव पास। जिले के अंदर के स्थानांतरण 15 से 30 जून तक के लिए खोले गए। सहकारिता नीति को कैबिनेट से अप्रूवल मिला!ऐसा करने वाला देश में पहला राज्य मध्य प्रदेश!अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा को छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपए करने के प्रस्ताव को अप्रूवल। 29 नई समूह नल जल योजनाओं को मंजूरी!ओमकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना के लिए भुगतान सुरक्षा की गारंटी। मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम में संशोधन को स्वीकृति। मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी शौर्य अलंकरण श्रंखला के मेडल प्राप्त कर्ताओं को राज्य शासन की ओर से दी जाने वाली पुरस्कार राशि में वृद्धि किए जाने का अनुसमर्थन। सिंगरौली में पीपीपी मोड पर नवीन हवाई पट्टी निर्माण का अनुसमर्थन।



